Posts

Showing posts with the label Politics

78th Day :: Solution to clashes between Hinduism and Islam

हम जानते हैं कि हिंदू और मुस्लिम धर्म के नियम और मान्यताएं लगभग विपरीत है । लेकिन सिर्फ इसी वजह से इन धर्मों के बीच दीवार खड़ी करना उचित नहीं है । भारत में ही ढेरों विभिन्न संप्रदाय, जातियां और उपजातियां हैं जिनके नियम और मान्यताएं अलग अलग हैं। उदाहरण के लिए पंजाबी, बंगाली, गुजराती, मराठी आदि मुख्य हैं जिनकी नियम और मान्यताएं एक दूसरे से मेल नहीं खाती। इसलिए सिर्फ इन्हीं विभिन्नताओं के आधार पर इनके मानने वालों के बीच दीवार खड़ी करना ठीक नहीं है। और फिर भारत तो एक ऐसा देश है जहां हर 4 मील पर भाषा और वातावरण बदल जाता है तो आज इन विभिन्नताओं के आधार पर देश के कितने टुकड़े करेंगे ?  जरा सोचिए! ........ जय हिंद  ..…..

77th post :: Ram Mandir/Babri masjid in Ayodhya matter

1. यह एक बहुत ही संवेदनशील मामला है जिस पर कुछ भी बोलने से पहले काफी सोच विचार करना जरूरी है। फिर भी मेरे ख्याल से इसकी शुरुआत मुगल काल से करना सही होगा। मुगल काल में कुछ‌ क्रूर मुगल शासकों ने कई मंदिरों को तोड़ दिया वहीं कुछ उदार मुगल शासकों ने हिंदुओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए अपने अधीन राज्य में स्थित मंदिरों को पूरी तरह ना तोड़ कर आधे हिस्से में मंदिर भी बनवाया। इसलिए इस समस्या का पहला हल यही है कि अयोध्या में हिंदू मुस्लिम एकता के प्रतीक के रूप में आधा मंदिर और आधा मस्जिद बनवाया जाए। 2. इस समस्या का दूसरा हाल यह है कि अयोध्या में राम मंदिर बना दिया जाए क्योंकि सभी जानते हैं कि रामचंद्र जी का जन्म अयोध्या में हुआ था और यह बात किसी से भी छिपी नहीं है कि बाबरी मस्जिद में कितने मुसलमान नमाज पढ़ने जाते हैं। इसलिए जायज यही होगा कि मुसलमान उदारता दिखाएं और अपने हिंदू भाइयों को मंदिर बनाने के लिए स्वयं आमंत्रित करें। इससे हिंदू समाज में मुसलमानों की इज्जत भी बढ़ेगी। ३. तीसरा विकल्प है कि सुप्रीम कोर्ट पर विश्वास किया जाए और उसके फैसले का सम्मान किया जाए। सुप्रीम कोर्ट जब भी, जो भी ...

73rd day :: real Hindutva from my point of view

आजकल 'हिंदुत्व' शब्द बहुत चर्चा में है। तरह - तरह के लोग और इसके स्वयं-भू ठेकेदार इसके बारे में विभिन्न विचार भी व्यक्त कर रहे हैं। लेकिन हिंदुत्व के प्रति सबसे घटिया विचार रखने वाले और हिंदुत्व के लिए सबसे बड़ा खतरा  इसके ये  स्वयं-भू ठेकेदार ही हैं।    अरे हिंदुत्व तो वो विचारधारा है जो सभी धर्मो का बाहें फैलाकर स्वागत करता है। इसमें चारित्रिक उत्कृष्ट्ता के प्रतीक के रूप में श्री राम की  'भक्तिमार्गी' पूजा की जाती है। श्रीकृष्ण के रूप में 'प्रेममार्गी'  पूजा की जाती है।   इस्लाम की तरह हिंदुत्व में मूर्तिपूजा न करने की भी छूट है , जिसे हम 'निरंकार' के रूप में जानते हैं।   सिख , बौद्ध और जैन धर्म हिन्दू धर्म से ही अलग होकर बने हैं। फिर भी हिन्दू  अनुयायियों ने उनका दमन नहीं किया  इसलिए हिंदुत्व में 'विविधता में एकता' की खूबी है।   हो सकता है की जैसे मैं हिन्दू होने के कारण हिन्दू धर्म के बारे में ज्यादा जानता हूँ इसलिए मैं इसकी खूबियां गिना रहा हूँ , ठीक वैसे ही कोई मुस्लिम अपने इस्लाम के बारे में ज्यादा अ...

72th day :: pak ko jawab

(a )  जब पाक भारतीय मुसलमानों के बारे में चिंता व्यक्त करे तो भारत को उससे पाक में रहने वाले अल्पसंख्यक हिन्दुओं की खराब स्थिति को याद दिलाना चाहिए। पाक से कहना चाहिए कि पहले वो पाक में अल्पसंख्यक हिन्दुओं को सुविधाएं उपलब्ध कराये उसके बाद ही भारतीय मुसलमानों के बारे में कुछ बोले । पाक को याद दिलाना चाहिए की उसने तो बंटवारे के बाद भारत से पाक गए मुसलामानों को भी दसकों तक नहीं अपनाया और उन्हें काफिर कहता रहा।  (b ) हमें कश्मीर के शांति समझौते को जरा सा भी झुके बिना सुलझाने का प्रयास करना चाहिए वरना पाक अपनी नापाक हरकतें पंजाब और बंगाल तक बढ़ा सकता है क्योंकि कश्मीर की तरह इन राज्यों का भी आधा हिस्सा पाक में है।  हमें solution के तौर पर ( पाक और परोक्ष रूप से उसका साथ दे रहे चीन के साथ ) शान्ति समझौते में हमें ये कहना चाहिए कि भारत पाक की माँग के अनुसार आज़ाद कश्मीर बनाने के लिए तैयार है बशर्ते कश्मीर के साथ - साथ  भारत, पाक, चीन, और हिमालय से लगे सभी देशों के बर्फीले क्षेत्रों को मिलाकर एक स्वतंत्र देश का निर्माण करने का प्रस्ताव रखे। साथ ही ये एक अंतर...

71th Day :: Politics based on hate

The toxic people target a person with more contacts especially & captures his network by making the leader his friend or by making his contacts his (the leader's) eneamy (in case the leader denied that person's friend request) in my case a game is being played in which i have to play a game in which benefit goes to it's sponsors in all ways. in this game i have to fight with the people misbehave to me . by one hand they support me on the other  hand they make agressive to the people (to those i have beaten for their faults) & catch them for using them against me or other person as well in free of cost. in this way they play by both of thier hands & make profit while all others (me & the people beaten by me as well ) only loose in all other ways. in my case tragedy is bigger because those toxic people have implanted a transmitter in my head & receiever in all other people close to me . everyone knows that every person has 1 good thought after 99 bad ...

68th day :: Modi or Tuglak

मीडिया में आजकल देश के प्रधानमंत्री मोदी जी छाए हुए हैं। पर क्या मोदी जी इतने चमत्कारिक हैं , जितना कि प्रचारित किया जा रहा है। लेकिन हक़ीक़त की जमीन पर मोदी क्या हैं ? मेरे हिसाब से मोदी वर्तमान के तुगलक हैं  जो बहुमत की सत्ता के मद में चूर होकर , अपने विरोधियों को तो छोड़िये अपने सहयोगियों और अन्य एक्सपर्ट्स की राय लिए बिना फैसले पर फैसले लिए जा रहे हैं। ऐसे तानाशाही शासन को जनता कब तक बर्दाश्त करेगी। मीडिया हर गलत फैसले की तुष्टिकरण के लिए कुछ खरीदे हुए लोगों के मुख से मोदी जी के पक्ष में कुछ बाते कहलवा दे रही है और देश की जनता टीवी के सामने बैठकर 'All is Well' के सपनों में जी रही है। अब मोदी जी के तुगलकी फरमानों पर एक नज़र डालते हैं :- मोदी जी ने सत्ता में आते ही 100 दिनों के अंदर काला धन देश में वापस लाने का सपना दिखाया था। बहुत शोर - शराबे के बाद आज का सच ये है कि कालेधन का मुद्दा दबाने के एवज में मीडिया और पॉलिटिक्स से जुड़े कई लोग 'slumdog millionair' की ही तरह slumdog से millionair बन गए और जनता आस लगाए बैठी रही। जनता यही सोचती रही कि मोदी जी के घर देर है ...

66th Day :: Misuse of Confusion in Politics

Confusion has its own pros & cons. I had tell you before in my previous post that confusions are beneficial specifically in research because it helps to break set limits even when you don't have much will power to break it .  but its bad result is that it conjume much time and still results we get maybe wrong..because by the state of confusion we could  get the power to open an unknown gate but we didn't know that gate opens in the way will be of heaven or hell .so if we are in the state of confusion, we need somebody who knows the right way and can save us from opening the wrong door of hell & at whom we can fully trust .   but by our bad fate more people in the world are just opposite . such people who instead  of saving us from confusion, tries to get gain by throwing us in the situation of confusion. these are those opportunist 50/50 type people who behave you good as well as bad behavior so that you never can decide to oppose them . and by this gain t...

62th day :: Computer hi Computer hai, Solution kuch pata nahi

आज की दुनिया में कंप्यूटर का बहुत महत्त्व है।  कंप्यूटर ने हमारे बहुत से काम आसान कर दिए है।  वास्तव में कंप्यूटर ने भगवान् का रूप ले लिया है।  आपको जानकार आश्चर्य होगा क़ि अब ये सिर्फ कहने की ही बात नहीं रह गयी है यह सच है , आज परम कंप्यूटर ने परमात्मा की जगह ले ली है।  हमसे जो कहा जाता है कि परमात्मा सब देख , सुन और जान रहा है , वो असल में कोई व्यक्ति होता है जो परम कंप्यूटरों के माध्यम से हमारी जानकारियां चुरा रहा होता है। दुनिया भर में कुल 50 -100  सुपर कंप्यूटर, परम कंप्यूटर या क़्वांटम कंप्यूटर होंगे जो इन्ही तरह के कामो में लगे है। अगर इनका उपयोग समाज की भलाई के लिए और बुरे लोगों के खिलाफ  होता तो शायद इतनी दिक्कत की बात नहीं थी लेकिन दुर्भाग्य से ऐसा नहीं हो रहा है , बल्कि इसका ठीक उल्टा यानी कुछ पावरफुल लोगों द्वारा आम लोगों के खिलाफ और scientists की कीमती जानकारिया चुराने में  हो रहा है। आइये मैं आपको detail में बताता हूँ - 1.   Listener Computer :-  इस तरह के कंप्यूटर के द्वारा आपकी सभी बातें चाहे वो कितनी ही निजी क्यों न ह...

54th Day :: Don't Judge the Book by it's Cover

        हमारा देश एक महान देश है जहाँ सैकड़ों महापुरुषों का जन्म हुआ है। इनमें से कुछ को उचित मान-सम्मान मिला तो कुछ को बस यूँ ही भुला दिया गया।  हम विभिन्न पार्टियों द्वारा समय-समय पर 'उनके' महापुरुषों का गुणगान करते  हुए देख सकते हैं। जो कि कुछ और नहीं बस उनके भ्रष्ट चेहरों पर एक मुखौटा लगाने की कवायद भर होती है। ऐसा नहीं है कि इन मुखौटों के पीछे के सभी चेहरे भ्रष्ट होते हैं ,इनमे से कुछ वास्तव में अच्छे भी होते हैं लेकिन अधिकतर चेहरे भ्रष्ट ही  होते हैं।        वास्तव में गलती हमारी ही है,हम मुखौटों के आदी हो चुके हैं। पहले अंग्रेज़ों ने डंडा दिखाकर हमें लूटा फिर गाँधी जी का झंडा दिखाकर 50 -60 वर्षों तक हमें बेवक़ूफ़ बनाया गया और अब लोहिया , विवेकानंद , अम्बेडकर आदि के जैसे भूले-बिसरे महापुरुषों का मुखौटा लगाकर ये पार्टियाँ हमें बेवकूफ बनाना चाहती हैं, विकास और बिजली-पानी की बात कोई नहीं करता क्योंकि इसमें ज्यादा मेहनत लगती है ।          आज राजनैतिक द्वेष की हालत ऐसी है कि राजीव-इंदिरा ...

53rd Day :: Oppose of Hindi in Maharastra & Assam- Is it right?

      असम के बाद आजकल महाराष्ट्र में हिन्दी और हिंदीभाषियों का विरोध जोरों पर हो रहा है। जो लोग ऐसा कर रहे हैं क्या उन्हें पता है कि वो क्या कर रहे हैं। हिंदी केवल एक भाषा ही नहीं बल्कि राष्ट्र-भाषा है और इसलिए राष्ट्र-भाषा का विरोध राष्ट्र-विरोधी गतिविधि माना जाना चाहिए।        हिंदी केवल इसलिए राष्ट्रभाषा नहीं बनी कि सत्ता में बैठे लोग हिन्दीभाषी थे बल्कि इसलिए बनी क्योंकि देश में अधिसंख्य लोग हिंदी बोल व समझ सकते थे।  तो फिर हिंदी का विरोध क्यों ?        हम लोग बचपन में हिंदी की किताब में शिवाजी व महाराणा प्रताप आदि की वीरगाथाएँ पढ़ते थे। हिंदीभाषियों ने तो कभी भेदभाव नहीं किया कि शिवाजी मराठा थे  तो उनकी कहानी पढ़कर हिन्दीभाषी लोग क्यों जय-जयकार करें , तो फिर मराठी लोग हिंदी  बैर क्यों पाल रहे हैं।        जहाँ तक महाराष्ट्र में हिंदीभाषियों के विरोध का सवाल है तो मुझे लगता है कि ऐसा इसलिए है कि वहां U.P. और बिहार से जाने वाले अधिसंख्य लोग मजदूर वर्ग के हैं।  जिनके चलते वहाँ U.P. ...

52nd Day :: Tustikaran- Right or Wrong

                किसी विशेष वर्ग को एक limit से ज्यादा सुविधाएँ देना तुष्टिकरण कहलाता है।  तुष्टिकरण एक ऐसी चीज है जो जबतक हमारे लिए होती है तो अच्छी लगती है लेकिन यही चीज जब दूसरों के लिए हो तो हमें बुरी लगती है।   Overall देखें  तो समाज के लिए ये एक अभिशॉप है। कभी कोई पार्टी मुसलमानों के लिए तुष्टिकरण करती है   तो इससे हिन्दुओं में असंतोष , कुंठा और मुसलमानों के प्रति नफ़रत पैदा होती है। इसी तरह जब दलितों का तुष्टिकरण किया जाता है तो उच्च वर्ग में असंतोष पैदा होता है।                 इन दोनों वर्गों से बदले के नाम पर अब 'हिन्दुत्व' के नाम से आम हिन्दू के तुष्टिकरण की नीति चलाई जा रही है जो कि उतनी ही घातक है जितना कि मुसलमानों और दलितों का तुष्टिकरण।   वोट-बैंक पक्का करने के चक्कर में विभिन्न पार्टियों द्वारा विभिन्न वर्गों के लिए चलाई जा रही तुष्टिकरण की नीति वास्तव में उस particular वर्ग को दशकों पीछे ले जाती हैं।  इसलिए अब हिन्दुओं को तय करना है कि हिन्दू -तुष्टिकरण...

51th Day :: Antisocial Elements on Social Media

      Technology के विकास के साथ Social Sites की भी बाढ़ आ गयी है साथ ही आ गयी है इन साइट्स पर अच्छे-बुरे Comments की बाढ़।  आजकल सोशल साइट्स का इस्तेमाल भद्दे jokes और गाली-गलौज़ के लिए किया जा रहा है। उसपर सोशल-साइट्स का इस्तेमाल राज़नीति के लिए होना कोढ़ पर खाज की तरह काम कर रहा है। इसके माध्यम से राजनैतिक लोग अपने प्रतिद्वंदियों के खिलाफ काफ़ी निजी और आपत्तिजनक Comments कर रहे हैं।        समस्या यह है कि इन्हें Controll करने के लिए कोई स्वतंत्र संस्था नहीं है।        मैं ये नहीं कह रहा हूँ कि सोशल-साइट्स का इस्तेमाल गलत है लेकिन मैं ये जरूर कहना चाहता हूँ कि किसी स्वतंत्र संस्था द्वारा इसकी निगरानी जरूर होनी चाहिए जो बिना किसी राजनैतिक लगाव या द्वेष के इन साइट्स को साफ़-सुथरा बनाये ताकि एक आम व्यक्ति बेहिचक इन साइट्स का इस्तेमाल कर सके।      

40th Day :: What a Coincident

कुछ दिनों पहले चीन से दोस्ती बढ़ाने के लिए वार्ता की गयी। मैं सोच ही रहा था कि इस वार्ता का क्या परिणाम निकलेगा , तभी मैंने सोचा कि क्यों न   तब तक पहले हमारे पडोसी देशों से भारत की हुई वार्ताओं और उनके परिणाम पर एक निगाह डाल लूँ   । मैंने पाया कि पाकिस्तान से जब - जब बातचीत की गयी तब - तब उससे युद्ध हुआ , 1971 में ' हिंदी - चीनी भाई - भाई ' का नारा जब देश की गली - गली में गूँज रहा था तब चीन ने युद्ध छेड़ दिया। कारगिल युद्ध भी भारत - पाकिस्तान के बीच ट्रेन चलाने के और उदारता के रूप में सीमा के कुछ इलाकों से सेना पीछे बुलाने के बाद हुआ। वर्तमान में भी चीन के साथ वार्ता के बाद खबर आ रही है कि चीन लद्दाख के करीब भारतीय सीमा में घुस आया। क्या इन घटनाओं से हमारे नेताओं के इरादे पर संदेह नहीं होता कि शांति - वार्ता के नाम पर ये लोग बातचीत करने जाते हैं या युद्ध का न्योता देने ? ऐसा लगता है जैसे इन वार्ताओं से इन नेताओं क...

37th Day :: The Voting

लोकतंत्र हमारे समाज की एक बड़ी खासियत है और लोकतंत्र की सबसे imp. चीज है - Voting. वोटिंग एक ऐसी चीज है जो किसी भी देश की दशा और दिशा निर्धारित करती है। voting किसी भी देश के आम नागरिक को सबसे महत्वपूर्ण और सबसे जिम्मेदार बनाता है। इसलिए देश की बुरी दशा की जिम्मेदारी आम नागरिक को भी लेनी चाहिए। हम हमेशा देश की बुरी दशा के लिए सरकारों को दोषी ठहराते हैं लेकिन हम यह भूल जाते हैं की इन सरकारों को चुनते हम लोग ही हैं। इसलिए हमारी यह जिम्मेदारी बनती है कि हम पूर्व में शासन कर चुकी सरकारों द्वारा किये गए अच्छे और बुरे कामों का रिकॉर्ड रखें और वर्तमान सरकार के कामकाज पर नजर रखें। इसके बाद चुनाव में शामिल सभी पार्टियों और उम्मीदवारों के बीच तुलना करने के बाद उनके जनहित में या जनविरोधी नीतियों के आधार पर यह फैसला करें कि कौन सी पार्टी या उम्मीदवार देश के सम्पूर्ण विकास के लिए बेहतर विकल्प हो सकती है न कि इस आधार पर कि कौन सी पार्टी या उम्मीदवार किसी वर्ग विशेष के लिए कुछ कर देगा या कोई मंदिर-मस्जिद बना देगा । साथ ही हमें सभी उम्मीदवारों के बारे में भी अच्छी तरह से जानकारी ले लेनी चाहिए। अंत में...

33rd Day :: Naxalvaad from my point of view

नक्सलवाद या माओवाद वर्तमान में विकराल रूप लेता जा रहा है। भले ही इसका बीज चीन से आयातित हो मगर इसमें कोई शक नहीं कि ये विषबेल हमारे यहाँ फल-फूल सकी तो केवल इसलिए क्योंकि इसे यहाँ अनुकूल माहौल मिला। इस समस्या को हल करने के लिए सबसे पहले हमें इसके कारण को समझने का प्रयास करना चाहिए। सदियों पहले जब जातिवाद ने जन्म नहीं लिया था ,  उस समय समाज के एक वर्ग ने अपने राज्य की रक्षा के लिए अपने बाहुबल को बढ़ाया (e.g. क्षत्रिय), दूसरे ने शासन करने के चलते या व्यापार में अपनी मेहनत के चलते या खर्च से ज्यादा बचत करने के चलते (e.g. वैश्य) धन अर्जित किया तो तीसरे ने शिक्षा के क्षेत्र में मेहनत करके विद्वत्ता अर्जित की (e.g. पण्डित)। इन तीनों वर्गों ने अपने द्वारा अर्जित गुणों को समाज-सेवा में लगाया जिससे समाज में इन्हें सम्मान प्राप्त हुआ। इन तीनों गुणों को अर्जित न कर पाने या अपने गुणों को समाज-सेवा में न लगा पाने वाला वर्ग पिछड गया और उसे सम्मान कम मिला या नहीं मिला (e.g. दलित)। जिन वर्गों ने इन गुणों को अर्जित किया उनके गुण वन्शानुगत रूप से transfer होते गए और उत्तरोत्तर उन्हें सम्मान ...

32nd Day :: Curse of being 'General'

आजकल जब हर नेता या socialist Sc , St , अल्पसंख्यकों और पिछड़ों के आरक्षण को बढ़ाने की बात कर रहे हैं, ऐसे समय में मैं general categary के दर्द को बयाँ करने की हिम्मत कर रहा हूँ। आजकल चुनाव-दर-चुनाव इन वर्गों के कथित हिमायती नेता इस आरक्षण को बढ़ाने की बात करके अपना वोट-बैंक पक्का करने की जुगत में लगे रहते हैं। लेकिन क्या इन्हें जरा भी अहसास है कि general categary के लोगों को इससे कितनी समस्या हो रही है? पहले पढ़ाई में छात्रवृत्ति, admission में आरक्षण, फिर competitive exams में 5-10 % की छूट। next is what ?  आरक्षण का % बढ़ाना, गैस के दाम में छूट  फिर राशन, बिजली, गैस आदि की लाइन में इन वर्गों को वरीयता देना आदि। सोचिये जरा आपको कैसा लगेगा अगर आप 3 घंटे से गैस लेने के लिए लाइन में लगे हों और तभी तुरंत आये किसी व्यक्ति को आपके आगे कर दिया जाय सिर्फ इस आधार पर क्योंकि उसने 'Rupa frontline' पहना हो! और यह सब तब है जब अधिकतर tax, general categary के लोगों द्वारा भरा जाता है जिससे सरकार चलती है। यह स्थिति कुछ ऐसी है जैसे कोई व्यक्ति होटल में दूसरों...

Kuch yaad unhe bhi kar lo jo laut ke ghar naa aaye...

पाक द्वारा फिर दो भारतीय सैनिकों की बर्बरता के साथ हत्या कर दी गयी। पाक की यह हरकत नयी नहीं है, पहले भी वह भारत के शांति-बहाली के प्रयासों को कमजोरी समझकर कारगिल युद्ध छेड़ चुका है लेकिन भारत उसकी इस हरकत का मुंहतोड़ जवाब देने के बजाय मामले को विश्व समुदाय के सामने रखने की बात कर रहा है । क्या कारगिल-युद्ध के बाद भी विश्व को कोई और सबूत देने की ज़रुरत है जिससे पाकिस्तान की नापाक सोच ज़ाहिर हो सके ? और आखिर कारगिल युद्ध के समय अन्तर्राष्ट्रीय नियम तोड़ने पर थोड़े समय के आर्थिक प्रतिबन्ध के अलावा पाक के खिलाफ क्या कोई प्रभावी कदम विश्व-समुदाय ने उठाया ? फिर हम विश्व-समुदाय की चिन्ता क्यों करते हैं? हम क्यों अमेरिका की तरह निर्णायक कार्रवाई क्यों नहीं करते? बेशक युद्ध से अशान्ति फैलती हो मगर कभी-2 ये शान्ति पाने के लिए भी जरूरी हो जाता है।  कायराना ही सही पर वास्तव में ये पाक की युद्ध की रणनीति रही है कि एक ओर  तो वो हिना रब्बानी जैसे लोगों को विदेश-मंत्री के तौर पर भारत भेजता है जो यह साबित  की कोशिश करते हैं कि वो भारत के साथ शांति चाहते हैं तो दूसरी तरफ वो हमला ...

31st Day :: & now mixing in thoughts

हम लोग अभी तक audio-mixing ,  video-mixing और खाने-पीने की चीजों में विभिन्न प्रकार की मिलावट से ही दो-चार होते रहे हैं। मगर दूसरी technologies की तरह mixing की technology भी उन्नति कर रही है। मैं आजकल एक नए तरह की मिलावट से रूबरू हुआ, यह थी हमारे महापुरुषों के विचारों में मिलावट! जी हाँ आपने बिलकुल ठीक सुना , आजकल news में भड़काऊपन और महापुरुषों के विचारों में confusive & abeted thoughts की मिलावट चल रही है। हमारे पास का mixer-grinder फलों और दूध को या फिर अलग-अलग चीजों को पीसकर मसाला बनाने के ही काम आती है, मगर हमारे नीति-नियन्ताओं के पास ऐसा mixer होता है कि ये किसी भी चीज में किसी भी चीज को इस तरह मिला सकता है कि बड़े से बड़ा जाँचकर्ता भी इस मिलावट को न पकड़ सके। वैसे तो ये सब कई दिनों से चल रहा है, मगर मैं आज की ताज़ा खबर के बारे में ध्यान आकृष्ट करना चाहूँगा- अमर-उजाला के पेज-13 पर स्वामी विवेकानंद जी के बारे में लिखा है कि वो 31 बीमारियों से ग्रसित थे और उन्हें मधुमेह भी था। इसी वजह से 39 साल की अल्पायु में उनकी मौत हो गयी और interesting बात यह है कि यहाँ लेखक के माध्यम ...

24th Day :: The problems of problem makers

For many problems we blame politicians as ‘Guilty’, but ever we have thinked about the problems of   a politician. As a Voter is a unit of Democracy, Gram-Pradhan in village area or chairman in the town area is the unit of Politics at gross root level. So we can analyse the problem of whole politics by analyzing the problems   faced   by this unit of the Politics. A Gram-Pradhan faces   these problems:- 1.        He have to spend money for   advertisement & to the Brokers. So he tries to make-up these expenses   when he won the election. 2.        He have to be chosen only   2 times in his whole life even if he does works honestly if he is from ‘General’ category   because of Rotation-Policy for reserved quota such as SC,ST,OBC or Women quota. So he have to spend whole life with the income in these 10 years maximum & alternate work after that. 3.  ...